फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ग्राम प्रधान ने खेत पर गई किशोरी से किया दुराचार

ग्राम प्रधान ने खेत पर गई किशोरी से किया दुराचार

Wed, 27 Jun 2018 11:31 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने खेत पर गई किशोरी से किया दुराचार
girl rape
अलीगंज। खेत पर गई किशोरी के साथ ग्राम प्रधान ने तमंचे के बल पर दुराचार किया। इसकी रिपोर्ट पीड़िता के भाई ने थाना अलीगंज में दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी शाम करीब सात बजे घर से खेत पर शौच करने के लिए गई थी। आरोप है उसी समय ग्राम प्रधान कमालुद्दीन उर्फ नन्हे ने अपने दोस्त तसलीम निवासी मोहम्मद नगर बझेरा के साथ मिलकर किशोरी को घेर लिया। इसके बाद आरोपी उसे मक्का के खेत में ले लिया। जहां किशोरी के कनपटी पर तमंचा रखकर ग्राम प्रधान ने उसके साथ दुराचार किया। इसकी जानकारी किशोरी ने आरोपियों के कब्जे से छूटने के बाद परिजनों को दी। इस पर गुस्साए परिजन लड़की को लेकर थाना अलीगंज पहुंचे जहां उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। जबकि आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी इधर उधर तलाश कराई। पुलिस को कोई भी आरोपी हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन


किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को आदेश दिया गया है।
संजय कुमार एएसपी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed