फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रोटा वायरस की रोकथाम के लिए तैयार की वैक्सीन

रोटा वायरस की रोकथाम के लिए तैयार की वैक्सीन

Sat, 23 Jun 2018 06:08 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
रोटा वायरस की रोकथाम के लिए तैयार की  वैक्सीन
मैनपुरी। बच्चों में फैल रहे रोटा वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन का निर्माण किया है। इस वैक्सीन के प्रयोग के लिए सीएमओ के निर्देशन में एक कार्यशाला का आयोजन जिला अस्पताल में किया गया। कार्यशाला में जनपद भर के चिकित्साधिकारियों को रोटा वैक्सीन के प्रयोग की जानकारी दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर सीएमओ डा. एके पांडेय ने किया। सीएमओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण के तहत प्रदेश में रोटा वायरस की रोकथाम के लिए रोटा वायरस वैक्सीन टीकाकरण का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन


यह वैक्सीन एक वर्ष तक बच्चों में गंभीर दस्त से सुरक्षा प्रदान किए जाने के लिए भारत सरकार द्वारा लागू की जा रही है। यह वैक्सीन जनपद में जुलाई के अंत तक उपलब्ध होने की संभावना है। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक डा. अजय शेखावत ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि रोटा वायरस दस्त के कारण गंभीर अवस्था में बालक को अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है। इसके कारण परिवार पर भारी आर्थिक बोझ पड़ सकता है।
विज्ञापन


प्रशिक्षक रवींद्र सिंह गौर ने बताया कि इस वैक्सीन का एक वर्ष तक के बच्चों में 6, 10 एवं 14 सप्ताह के अंतर्गत तीन चरणों में लाभ प्रदान किया जाएगा। एसएमओ डा. वीपी सिंह ने बताया कि आपके क्षेत्र के सभी बच्चों को रोटा वायरस वैक्सीन की सभी खुराकें पिलाईं जाएं और वह पूरी तरह सुरक्षित रहें। यूनीसेफ से आए संदीप श्रीवास्तव एसआरसी ने प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया कि अगले नियमित टीकाकरण के समय तारीख और सत्र स्थल की चर्चा परिजनों से अवश्य करें और उन्हें अगले सत्र पर टीकाकरण कार्ड साथ लाने के लिए अवश्य बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रशिक्षण जिला स्तर से ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, बीपीएम, एएनएम एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रदान किया गया। इसमें रोटा वायरस की जानकारी के साथ-साथ वैक्सीन प्रयोग विधियां भी साझा की गईं। प्रशिक्षण के दौरान डा. सीएम यादव, डा. राकेश कुमार, डा. राजीव राय, डा. यूएन चतुर्वेदी, डा. पपेंद्र कुमार, डा. प्रदीप यादव, डा. मुनेंद्र कुमार, संजीव पांडेय यूनीसेफ डीएमसी, संजीव वर्मा डीपीएम, डा. शंभू सिंह, डा. रविदीप सिंह, डा. जेपी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed