फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   राकेश के डीआईजी बनने पर मुकुल के घर वालों ने उठाए सवाल

राकेश के डीआईजी बनने पर मुकुल के घर वालों ने उठाए सवाल

Wed, 06 Jun 2018 07:52 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
राकेश के डीआईजी बनने पर मुकुल के घर वालों ने उठाए  सवाल
डेमो - फोटो : self
मथुरा। जवाहरबाग हिंसा के दौरान मथुरा के एसएसपी रहे राकेश कुमार सिंह को सरकार ने प्रमोशन देकर डीआईजी बना दिया है। उनके प्रमोशन पर जवाहरबाग हिंसा में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के परिवार वालों ने सवाल उठाए हैं। मुकुल के भाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को पत्र भेजकर कहा है कि जो दो अफसरों की मौत और हिंसा के लिए जिम्मेदार था उसे ही प्रमोशन दे दिया गया।
विज्ञापन


मथुरा में दो जून 2016 की शाम को करीब चार बजे रामवृक्ष और उसके समर्थकों के कब्जे से जवाहरबाग को खाली कराने पहुंचे एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी पर भीड़ ने हमला कर दिया था। उनकी मौत हो गई थी। एसओ संतोष यादव की भी मौत हो गई थी। उस समय मथुरा में एसएसपी राकेश कुमार सिंह थे। राकेश कुमार हिंसा के बाद जवाहरबाग में पहुंचे थे।
विज्ञापन


उस समय भी सवाल उठे थे कि इतना बड़ा आपरेशन था तो एसएसपी क्यों नहीं पहुंचे। शासन तक मामला पहुंचा था। कुछ समय बाद शासन ने राकेश कुमार सिंह को मथुरा से हटा दिया था। पहले न्यायिक जांच चली और अब सीबीआई जांच चल रही है। अभी दो जून को मथुरा पहुंची मुकुल द्विवेदी की पत्नी और भाई प्रफुल्ल द्विवेदी ने भी कहा था कि वह न्याय के लिए लड़ेंगे। इसी बीच राकेश कुमार सिंह के प्रमोशन का मामला उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि भाजपा सरकार ने राकेश कुमार सिंह को इनाम दिया है। जो लोग जवाहरबाग हिंसा के लिए जिम्मेदार बने उन सभी को सरकार ने प्रमोशन दे दिया है। चाहे उस वक्त के एसपी देहात हो या फिर सीओ सिटी। जो भी सीओ इस आपरेशन में लगे थे सभी की तैनाती अच्छी जगह की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed