फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   24 जानवरों की मौत के बाद पहुंचे पशु चिकित्सक

24 जानवरों की मौत के बाद पहुंचे पशु चिकित्सक

Thu, 10 May 2018 07:24 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
24 जानवरों की मौत के बाद पहुंचे पशु  चिकित्सक
मैनपुरी-आलीपुर खेड़ा। कस्बा में पिछले एक सप्ताह में बकरा-बकरियों सहित 24 से अधिक जानवरों की मौत हो जाने के बाद पशु चिकित्सा प्रभारी की नींद खुली। आखिरकार वे गांव पहुंचे और बीमार जानवरों को उपचार दिया। कस्बा के पशु चिकित्सालय पर तैनात आदेश कुमार दुबे एलयू गुरुवार को अपनी टीम के साथ कस्बा पहुंचे।
विज्ञापन


कस्बे में भ्रमण कर जानवरों की जानकारी प्राप्त कर पशु मालिकों को उपचार के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस समय भीषण गर्मी में बकरा बकरियों में एलर्जी का प्रकोप फैल रहा है। पहले शरीर के ऊपरी हिस्से में खुजली और फफोले पड़ते हैं यही एलर्जी जब अंदर पहुंचती है तो जानवर की मौत हो जाती है।
विज्ञापन


कस्बा के लोगों का आरोप है कि पशु स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण नहीं किया है। जिसके चलते इस प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीण लक्ष्मण सिंह, मुनेश कुमार, राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश आदि ने टीकाकरण कराने की मांग सीवीओ से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में हो चुकी है इतने जानवरों की मौत

गांव के राजेंद्र चक के तीन बकरे ,लक्ष्मण सिंह की एक बकरी, मुनेश चक की 12 भेडें, प्रसाद चक के चार बकरे, ओम प्रकाश के चार बकरे, रामपाल की दो बकरी, मुकेश का एक बकरा मर चुका है। पशु पालकों को जानवरों की मौत से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed