फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मसानी नाले के लिए खरीद ली 90 लाख की पोकलेन मशीन

मसानी नाले के लिए खरीद ली 90 लाख की पोकलेन मशीन

Sun, 08 Apr 2018 08:11 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
मसानी नाले के लिए खरीद ली 90 लाख की पोकलेन मशीन
नाला - फोटो : डैमो
मथुरा। नगर निगम ने जल्दबाजी में मात्र मसानी नाले के लिए लगभग 90 लाख की कीमत की पोकलेन मशीन (नालों की सफाई करने वाली) की खरीद कर ली है। यह मशीन 30 टन की है। इससे सिर्फ मसानी नाले में सफाई की जा सकती है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के सबसे बड़े नाले पर प्रतिवर्ष करीब 60 लाख रुपया खर्च होता था। विगत वर्ष भी करीब 60 लाख रुपये खर्च हुए। नगर निगम द्वारा 31 मार्च से पूर्व मसानी नाले की सफाई के उद्देश्य से लगभग 90 लाख की पोकलेन मशीन की खरीदारी की है। तीस टन की मशीन सिर्फ मसानी नाले में ही उतर सकती है। रविवार को इससे मसानी नाले की सफाई का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में पार्षदों ने इसकी खरीद पर भी सवाल खड़ा किया था। नगर निगम के उप सभा पति हेमंत अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम ने यह फैसला जल्दबाजी में लिया है। यदि निगम द्वारा 20-20 टन की पोकलेन मशीन खरीदी जाती तो अन्य नालों की सफाई भी हो पाती। नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार ने बताया कि इस मशीन से सभी नालों की सफाई कम खर्चे पर आसानी से हो सकेगी। रविवार को इससे काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed