फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   डीएम को दिया जिंदा होने का प्रमाण

डीएम को दिया जिंदा होने का प्रमाण

Sat, 17 Mar 2018 11:30 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
डीएम को दिया जिंदा होने का प्रमाण
डीएम को दिया जिंदा होने का प्रमाण - फोटो : अमर उजाला
एटा। वोटर लिस्ट में मृत दिखाकर अलीगंज क्षेत्र में हजारों लोगों के वोट काट दिए गए है। शनिवार को मृत दर्शाए लोगों ने डीएम से मिलकर अपने जिंदा होने का प्रमाण दिया। अलीगंज विधायक के साथ पहुंचे लोगों को डीएम ने टीम बनाकर वोट बनवाने के साथ ही दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


अलीगंज क्षेत्र के ताजपुर, नगला सुमिरत, खैरपुरा, अकबरपुर कोट, अमरौली रतनपुर, नगला भूड़ सहित दर्जनों गांव के करीब बीस हजार लोगों के नाम वोटर लिस्ट से नाम वोट काट दिया गया। जानकारी पर लोगों ने भाजपा विधायक सत्यपाल राठौर को जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद विधायक शनिवार को अलीगंज क्षेत्र के कई गांव से लोगों को बस और अन्य वाहनों में लेकर कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उनके जीवित होने के बाद भी मृत दिखाकर उनका वोट काट दिया गया है। ग्रामीणों ने अलीगंज एसडीएम सहित अन्य कर्मचारियों पर साजिश के तहत वोट काटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इन लोगों को दिखाया मृत
एटा। नेपाल सिंह, रामवीर निवासी ताजपुर, प्रकाश निवासी नगला सुमिरत, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगरतन सिंह निवासी खैरपुरा, मुनेश निवासी अकबरपुर कोट, अहिवरन, ज्ञान सिंह अमरौली रतनपुर, पुष्पेंद्र निवासी नगला भूड़ और उसके पिता राजवीर, भाई सतेंद्र, पत्नी ममता के साथ ही उसके घर के 15 लोगों को मृत दर्शाकर वोटर लिस्ट से नाम हटा दिए गए हैं।
---------
जांच को पहुंचे एडीएम
एटा। अलीगंज क्षेत्र के हजारों की संख्या में वोट काटे जाने के बाद शुरू हुई राजनीति और शिकायतों का दौर शुरू होने के बाद एडीएम एफआर महेश चंद्र शर्मा अलीगंज पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जानकारी हासिल करते हुए कागजात भी देखे।
-------------
खरसुलियों में अधिकारियों को सुनाई खरीखोटी
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने के मामले में जांच करने अधिकारी अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव खरसुलिया पहुंचे। यहां उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भाजपा विरोधी मानसिकता का होने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों का आक्रोश देख प्रशासनिक अधिकारियों से गांव से निकलना बेहतर समझा। इस दौरान एडीएम महेश चंद्र शर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर, सीओ अजय भदौरिया आदि मौजूद रहे।
---------
50 टीम करेगी जांच
एटा। विधायक के साथ पहुंची लोगों की भीड़ से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि वोट कटने के मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की पचास टीम बनाई गई है। इनसे गांव में जांच कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
---------
पूर्व विधायक ने निर्वाचन आयोग में की शिकायत
एटा। अलीगंज क्षेत्र में वोट कटने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। सत्ता पक्ष के विधायक सत्यपाल राठौर पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव पर गलत तरीके से वोट कटवाने का आरोप लगा रहे है तो पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव ने भारत निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए मौजूदा विधायक सत्यपाल राठौर पर अपने रिश्तेदार और संबंधियों के फर्जी तरीके से वोट बढ़वाने के लिए प्रशासन पर गलत दबाव बनाने का आरोप लगाया। ऐसे में वोट कटने वाला मामला अलीगंज क्षेत्र में राजनीतिक मुद्दा बन गया है।

क्षेत्र में 20 हजार से अधिक वोट काट दिए गए है। कुछ लोग जिंदा है, उन्हें मरा हुआ दिखा दिया गया है। जब तक दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होती तो हम 19 मार्च से धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक अलीगंज

प्रशासन द्वारा जिस तरह से जांच कराई जा रही है। वह गलत है। जांच गोपनीय तरीके से कराई जाए। वर्तमान विधायक ने अपने रिश्तेदारों के नगर और देहात क्षेत्र में वोट बनवा रखे हैं। हमने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को भी दर्ज कराई है।
रामेश्वर सिंह, पूर्व विधायक अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed