फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एटा से हरनाथ भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी

एटा से हरनाथ भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी

Sun, 11 Mar 2018 11:14 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
एटा से हरनाथ भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी
Rajya Sabha
एटा। जिले के वरिष्ठ और कद्दावर नेता हरनाथ सिंह यादव को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने हरनाथ सिंह यादव को प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। रविवार देर शाम सूची फाइनल होने के बाद हरनाथ सिंह यादव के समर्थकों और जिले के भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


जिले में राजनीति में प्रमुख भूमिका निभाने वाले हरनाथ सिंह यादव मूल रूप से मैनपुरी के गांव गोपालपुर के निवासी हैं। कुछ दशक पहले वह एटा के गांव लालगढ़ी में अपनी बुआ के घर आ गए और यहीं बस गए। हरनाथ सिंह के राजनीतिक करियर की शुुरुआत वर्ष 1968 से विद्यार्थी परिषद से हुई। वर्ष 1969 में उन्होंने कासगंज तहसील और 1971 से 1977 तक लखीमपुर खीरी में जिला प्रचारक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


इसके बाद जनता पार्टी में उन्हें वर्ष 1977 से 1980 तक किसान मजदूर मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। 1981 में हरनाथ सिंह को भाजपा के अलीगढ़ आगरा विभाग का संगठन मंत्री, 1987 में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया। 1992 में वह फिर से किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद 1994 से 1996 तक हरनाथ सिंह को भाजपा ने प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1996 में हरनाथ सिंह ने भाजपा का दामन छोड़कर निर्दलीय आगरा खंड से स्नातक विधान परिषद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2002 में वह सपा से एमएलसी चुनाव जीते। 2008 में सपा से टिकट कटने पर उन्होंने एक बार फिर निर्दलीय ताल ठोकी। हालांकि इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। देश में मोदी सरकार बनने के बाद वह भाजपा में आ गए और किसान मोर्चा का जिम्मा संभाला। अब भाजपा ने हरनाथ सिंह को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। इसे लेकर जिले के भाजपाइयों में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed