{"_id":"5aa53aa24f1c1bae758b4c8c","slug":"61520777890-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई की बीमारी से घबराए छोटे भाई की अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े भाई की बीमारी से घबराए छोटे भाई की अटैक से मौत
Updated Sun, 11 Mar 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। बड़े भाई को हुई कैंसर की बीमारी से घबराए छोटे भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई, वहीं 14 घंटे बाद बड़े भाई भी मौत हो गई। दो-दो भाइयों की मौत से कस्बे में शोक है। कस्बा मांट के तिवारी मोहल्ला निवासी कन्हैया तिवारी (75) कई माह से कैंसर की बीमारी से परेशान थे। उनका इलाज फरीदाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था।
पिछले तीन दिन से उसकी हालत गंभीर थी। खाना पीना सब बंद हो गया था। बड़े भाई की गंभीर हालत देख छोटा भाई श्याम बिहारी (70) घबरा गया। उसको शनिवार रात 10 बजे सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई।
श्याम बिहारी की मौत की जानकारी बड़े भाई कन्हैया से घंटों छिपा कर रखी गई। जब उसकी अर्थी को श्मशान ले जा रहे थे, तभी मौत की खबर कन्हैया तिवारी को पता चल गई। छोटे भाई के गम में 14 घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत से कस्बे में शोक व्याप्त है, चारों तरफ दोनों भाइयों के आपसी प्यार की चर्चा हो रही है।