{"_id":"5a9ecb814f1c1bdd0b8b742a","slug":"61520356225-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 ग्राम पंचायतों में लाखों के घोटाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 ग्राम पंचायतों में लाखों के घोटाले
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले की ग्राम पंचायतों में विगत सरकारों में हुए खेल को लेकर योगी सरकार एक्शन में है। जिले की ग्राम पंचायतों में लगातार घोटाले सामने आ रहे हैं। जांच के दायरे में चल रही 44 ग्राम पंचायतों की कड़ी में अब 14 नई ग्राम पंचायतें जुड़ गई हैं। इनमें लाखों रुपये का गोलमाल प्रधान और सचिव ने किया है। गोपनीय जांच में कलई खुलने के बाद सीडीओ ने डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिले की ग्राम पंचायतों में विगत सालों में प्रधान और सचिवों ने सरकारी धन का जमकर गबन किया है। लगातार शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों की जांच कराई, तो तमाम घोटाले सामने आए। इसके बाद आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का ग्राफ बढ़ा, तो शासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।
सीडीओ ने जैथरा ब्लॉक की 14 ग्राम पंचायतों में बीडीओ के माध्यम से जांच कराई। जांच में सामने आया कि ग्राम पंचायतों में 14वें वित्त और चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की राशि का जमकर गोलमाल हुआ। कई-कई ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये के मामले सामने आए तो कई में बिना वर्क आइडी धन निकालने का मामला सामने आया। सीडीओ ने डीपीआरओ जांच रिपोर्ट भेजते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जैथरा ब्लॉक की 14 ग्राम पंचायतों की जांच कराई गई थी, जिसमें तमाम खामियां सामने आई है। डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
उग्रसेन पाण्डेय, सीडीओ
इन ग्राम पंचायतों में सामने आए घोटाले
तौसइया मलूक, दौलतपुर, खिरिया नगर शाह, टिकाथर, जसरथपुर, सहोरी, लालपुर जहांगीराबाद, मानिकपुरा, फगनौल, गनपतिपुर बढ़ापुर, धरौली, तिगरा भमौरा, बाघौली, गयासिंहपुर।
कहते हैं आंकड़े
576 ग्राम पंचायतें हैं जिले में
14 ग्राम पंचायतों की कराई गई थी जांच
44 ग्राम पंचायतों की पहले से चल रही जांच