{"_id":"5a9d70b94f1c1b82408b55c6","slug":"61520267449-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हाईवे से गुजर रहे बाइक सवार चाचा भतीजे की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी।
मैनपुरी थाना कुरावली के गांव नगला जमुनिया निवासी अवनीश (22) पुत्र सतेंद्र अपने चाचा बंटू (28) पुत्र परसादीलाल एवं भाई पप्पू उर्फ अखिलेश के साथ बाइक से थाना मलावन क्षेत्र के कगरौल के समीप से गुजर रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी जद में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित लोगों ने घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अवनीश और बंटू को मृत घोषित कर दिया।
वहीं अखिलेश को प्राथमिक उपचार देकर सैफई रेफर कर दिया। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं सुनीता पत्नी चंद्रभान निवासी लुहारी अवागढ़ गांव में ही बाइक की टक्कर से घायल हो गई। परिवारीजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।