फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टीका लगाने के बाद बच्ची की मौत

टीका लगाने के बाद बच्ची की मौत

Tue, 20 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
टीका लगाने के बाद बच्ची की मौत
फिरोजाबाद/जसराना। शनिवार को कस्बा पाढ़म में स्वास्थय विभाग द्वारा शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के दूसरे दिन एक के बाद एक दो बच्चों की हालत बिगड गई। वहीं सोमवार को एक बच्ची की मौत होने से स्वास्थय विभाग में हडकंप मच गया। एक बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही गर्भवती महिला का उपचार किया गया। लोगों ने कहा कि स्वास्थय विभाग द्वारा लगाए गए टीके से ही बच्ची की मौत हुई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थय केंद्र एका द्वारा कस्बा पाढ़म के कन्या प्राथमिक विद्यालय में टीका लगाने के लिए शनिवार को शिविर लगाया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं के साथ बच्चों को टीके (यह टीका पांच बीमारियों की रोकथाम के लिए गर्भवती और बच्चों को लगाया जाता है) लगाए गए। टीका लगाने के बाद टीम में शामिल कर्मचारी चले गए। कर्मचारियों के जाने के बाद कस्बा पाढ़म निवासी राजीव की तीन माह की बच्ची प्रज्ञा की हालत बिगड गई।
विज्ञापन


सोमवार को प्रज्ञा की हालत ज्यादा खराब हो गई। जब तक परिवारीजन उसे उपचार के लिए लेकर जाते उसने दम तोड दिया। प्रज्ञा के मरने पर जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं पाढ़म में हडकंप मच गया। सोमवार को मान सिंह के बेटे विजय की हालत भी खराब हो गई। टीका लगने के कारण गर्भवती महिला ममता पत्नी महेंद्र सिंह ने भी बीमार होने की बात कही। एक बच्ची की मौत के बाद स्वास्थय विभाग में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारी विजय को लेकर जिला अस्पताल पहंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां हालत खराब होने पर उसे भर्ती कर लिया। वहीं ममता का निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। परिजनों ने कहा कि बच्ची की मौत टीका लगने से हुई है। वहीं सामुदायिक स्वास्थय केंद्र एका के अधीक्षक डा. मनोज कटारा ने कहा कि टीका के कारण नहीं वरन बच्ची की मौत किसी अन्य कारण से हुई है। टीका शनिवार को लगाया गया जबकि उसकी मौत सोमवार को हुई है। फिर भी एहतियात के तौर पर एक बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गर्भवती महिला ने उपचार कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed