{"_id":"5a8c298e4f1c1ba3378b5131","slug":"61519135118-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की शादी की तैयारी में जुटे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की शादी की तैयारी में जुटे युवक की मौत
Updated Tue, 20 Feb 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह(मथुरा)। बड़े भाई की शादी की तैयारियां कर रहे छोटे भाई की मंगलवार को दिल्ली-आगरा के फतिहा कट पर केंट्रा की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका चाचा घायल हो गया। विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। बड़े भाई की बारात मंगलवार शाम को बलदेव के फतेहपुरा जानी थी। गांव सनोरा निवासी विमल दीक्षित (20) राजस्थान के जयपुर में नौकरी करता था। बड़े भाई सुशील कुमार की शादी के लिए फरह आया था।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम बारात बलदेव के गांव फतेहपुरा जानी थी। उसकी तैयारियों में जुटा छोटा भाई अपने चाचा मुकेश कुमार के साथ मंगलवार की सुबह सामान लेने बाइक से निकला। वह हाईवे पर फतिहा कट के समीप पहुंचा ही था कि आगरा की तरफ से आ रहे केंट्रा ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर युवक की मौत हो गई, वहीं चाचा घायल हो गया। चालक केंट्रा को भगा ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। युवक की मौत की खबर से घर में विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिना हेलमेट के चला रहे थे बाइक
मथुरा। बताया जा रहा है चाचा-भतीजा बिना हेलमेट बाइक से जा रहे थे सिर में चोट लगने से युवक की मौत हुई है, वहीं चाचा के सिर और हाथ-पैर में चोट लगी जिससे वो जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन