{"_id":"5a8c298b4f1c1b641f8b6bf3","slug":"61519135115-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज गई छात्रा लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज गई छात्रा लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी
Updated Tue, 20 Feb 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड (मथुरा)। कॉलेज गई छात्रा के लापता होने से हड़कंप मच गया। सोमवार को छात्रा गोवर्धन स्थित एक कॉलेज के लिए निकली थी। शाम तक घर न पहुंचने पर परेशान पिता ने मंगलवार को थाना गोवर्धन में गुमशुदगी दर्ज कराई है। छात्रा बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन के एक गांव की रहने वाली छात्रा सोमवार को कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उसकी तलाश की पर कोई सुराग नहीं मिल सका। आखिरकार थाना गोवर्धन पहुंचे पिता ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को वह पत्र भी सौंपा है जो घर छोड़ने से पहले छात्रा ने लिखा था। पत्र में लिखा है कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर जा रही है। उसका पीछा नहीं किया जाए। अगर उसकी तलाश की गई तो वह जान दे देगी।
इसके अलावा छात्रा ने पत्र में यह भी लिखा है कि देवेंद्र के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जाए। उसका कोई खोट नहीं है। प्रभारी निरीक्षक संसार सिंह राठी ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है। जांच में पाया गया है कि छात्रा ने बैंक से पांच हजार रुपये भी निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन