{"_id":"5a771bec4f1c1ba3268b84e2","slug":"61517755372-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों के अधिग्रहण का राग अलापना बंद करे योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों के अधिग्रहण का राग अलापना बंद करे योगी सरकार
Updated Sun, 04 Feb 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। गोावर्धन के प्रमुख मंदिर दानघाटी, मुखारविंद और जतीपुरा पर श्राइन बोर्ड गठित किए जाने संबंधी सरकार की पहल के खिलाफ सेवायत एकजुट हो गए हैं। इस पर राज्य सरकार के खिलाफ सीधे हुंकार भरते हुए आरपार के संघर्ष का ऐलान कर दिया है। साफ कहा कि योगी सरकार अधिग्रहण का राग अलापना बंद करे, नहीं तो देशभर के सेवायत सरकार के खिलाफत में नजर आएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा गोवर्धन के प्रमुख तीनों मंदिरों के अधिग्रहण की घोषणा के विरोध में रविवार को तीर्थ पुरोहित सेवायत ने विशाल सभा का आयोजन किया। गोवर्धन बस स्टैंड के सामने आयोजित सभा में तीनों प्रमुख मंदिरों के अधिग्रहण के विरोध में सेवायत और तीर्थ पुरोहितों ने एक स्वर से कहा कि भाजपा सरकार मंदिरों के अधिग्रहण का राग अलापना बंद करे। सरकार सेवायतों को कमजोर न समझे, सेवायत धर्म की रक्षा एवं अपने ईष्ट देव की आराधना व भेंट पूजा का अधिकार किसी भी हालत में नहीं छीनने देंगे
तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा कि अगर सरकार ने अधिग्रहण की घोषणा वापस नहीं ली तो आंदोलन राष्ट्रीय रूप लेगा। बैजनाथ धाम व राजगिरी मेें सरकार ऐसे तुगलकी निर्णय पर पीछे हटना पड़ा है। आवश्यकता हुई तो देश के 12 तीर्थों के पट बंद होंगे। गंगा, जमुना की आरती बंद कर दी जाएगी। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार मंदिरों पर अधिग्रहण कर कब्जा करने की साजिश रच रही है। इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व विधायक राजकुमार रावत, श्रीकांत शर्मा, योगेश द्विवेदी, विनोद चतुर्वेदी, रविचंद्र कुमार पाठक, नरेश उपाध्याय, अमित गोस्वामी, हरीश तोमर, गिरधारी लाल पाठक, अशोक सिंह चकलेश्वर, योगेश द्विवेदी, कृष्ण कुमार, रूप किशोर, श्याम शंकर, रामनरेश, उदयवीर, मुकेश स्वामी, पवन शर्मा, महा मंडलेश्वर संगीत कृष्ण सांवरिया महाराज, गोपेश गोस्वामी, राजेश पाठक, आशुतोष भारद्वाज, आशीष चतुर्वेदी, राजवीर दीक्षित, भारत भूषण शर्मा, नवीन नागर, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सरकार की नीयत ठीक नहीं: सीताराम
सेवायतों के पक्ष में पहुंचे रामजन्म भूमि अयोध्या के मुख्य पक्षकार और निर्मोही अखाड़े के महंत सीताराम दास महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार हिंदुत्व का मुखौटा पहन रखा है। हिंदुत्व की बात करके हिंदुओं में छुरा घोंपती है। पहले अयोध्या के राम लला होने के सबूत ही जनसंघ और भाजपा वालों ने मिटा दिए। अब भाजपा की नीयत ब्रज के मंदिरों पर है। अगर अधिग्रहण करना है तो पहले गोरखपुर पीठ का अधिग्रहण करे।
विज्ञापन
विज्ञापन