{"_id":"5a5a3fd54f1c1beb408b4a21","slug":"61515864021-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में आग लगने से सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में आग लगने से सामान जला
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगंज। गैस सिलेंडर में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में दंपति झुलस गए। बाद में, आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
कस्बा के मोहल्ला राधाकिशन निवासी भोले मिश्रा के मकान में शनिवार सुबह सिलेंडर चैक करते समय अचानक आग लग गई। आग लगते ही चीखपुकार मच गई। चीखपुकार पर पहुंचे पड़ोसियों ने परिवारीजनों के साथ आग बुझाने की कोशिश की।
आग बुझाने की कोशिश में भोले मिश्रा और पत्नी स्नेहलता झुलस गई। इधर, सूचना पर पुलिस और जीएल गैस एजेंसी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। खासी मशक्कत के बाद गैस एजेंसी के प्रदीप सक्सेना ने सिलेंडर की आग को बुझा दिया। घटना से घर के गर्म कपडे़ रजाई गद्दे कपडे़ और सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना से परिवार के लोग दहशत में है। पीड़ित ने बताया कि आग से एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।