{"_id":"5a58f9484f1c1bee408b4759","slug":"61515780424-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ जा रहे शिक्षक से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के साथ जा रहे शिक्षक से लूट
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। गांव सुल्तानगंज से दावत खाकर घर लौट रहे शिक्षक और उनकी पत्नी से लुटेरों ने जेवर और नकदी लूट ली। वहीं एटीएम से 40 हजार की नकदी भी निकाल ली। मौके पर पहुंची भोगांव पुलिस घटना अपने क्षेत्र में न होने की बात कहकर वापस लौट गई। इसके बाद पीड़ित ने थाना बिछवां में तहरीर दी है।
गांव किन्हावर निवासी अवधेश शंखवार हन्नूखेड़ा में संकुल प्रभारी के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में वह नगर में रह रहे हैं। गुरुवार शाम को वह पत्नी के साथ गांव सुल्तानगंज में आयोजित एक समारोह में सम्मिलित होकर घर लौट रहे थे। गांव जमथरी के पास भोगांव क्षेत्र में पीछे से पल्सर सवार होकर तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर रोक लिया तमंचा दिखाकर शिक्षक का पर्स, मोबाइल, महिला के जेवर और हजारों की नकदी लूटकर भाग गए थे।
महिला के बैग में रखे एटीएम के लिफाफे में कोड लिखा हुआ था। बदमाशों ने एक एटीएम से 40 हजार रुपये भी निकाल लिए। सूचना मिलने पर भोगांव व बिछवां पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भोगांव पुलिस घटनास्थल बिछवां थाने का बताकर वहां से चली गई थी। पीड़ित ने बिछवां थाने में तहरीर दी।