{"_id":"5a48ef1a4f1c1bd0408bff20","slug":"61514729242-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहरबाग में गोलीबारी के बीच लापता हो गए थे 27 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहरबाग में गोलीबारी के बीच लापता हो गए थे 27 लोग
Updated Sun, 31 Dec 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
ये है जवाहर बाग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जवाहरबाग में हुई गोलीबारी के बीच सोलह जिलों के 27 लोग लापता हो गए थे। हिंसा को करीब से देखने वाले लोगों ने सीबीआई को सूची सौंप दी है। अब तक खामोश रहने वाले लोग अपनों की तलाश में निकल पड़े हैं। इस बीच हिंसा की चार नई वीडियो सामने आने से भी हड़कंप मच रहा है।
जवाहरबाग में 2 जून 2016 को हुई हिंसा में 29 लोग मरे थे। इनमें एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष संतोष यादव भी थे। इस हिंसा में पुलिस ने 101 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। अब सीबीआई इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस प्रकरण में एक नया मोड़ आ गया है। हिंसा के वक्त जवाहरबाग में मौजूद लोगों ने एक सूची तैयार की है जिसमें 27 ऐसे लोगों का जिक्र किया है जो अभी तक अपने घर नहीं पहुंचे हैं।
इस सूची को सीबीआई के भी हवाले कर दिया गया है। इस सूची में चार लोग तो केवल बस्ती जिले के ही हैं। लखीमपुर खीरी से भी दो लोगों के नाम हैं। अपने भाई सौरभ जायसवाल को तलाशते हुए मथुरा पहुंचे सिद्धार्थनगर के शिव पूजन जायसवाल ने बताया कि उनके भाई का कोई सुराग नहीं लग रहा है। हिंसा में जो लोग मारे गए थे उन सभी के भी फोटो वह देख चुके हैं।
विज्ञापन
लापता हैं इन जिलों के लोग
सिद्धार्थनगर, देवरिया, बस्ती, गोंडा, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बुलंदशहर, आजमगढ़, कानपुर देहात, फतेहपुर, गाजीपुर, बक्सर बिहार, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, कन्नौज, झांसी।