फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 28 Jan 2018 12:07 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
फांसी लगाकर जान दी
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव कत्तरा में आठ माह पूर्व शादी कर आई विवाहिता का शव शनिवार सुबह कमरे साड़ी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। शाम तक दोनों पक्षों में बातचीत होती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव रायपुरा निवासी रघुवीर सिंह ने पुत्री नीरज (22) की शादी चार जून 2017 को थाना क्षेत्र के गांव कत्तरा निवासी अभिषेक के साथ की थी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह नीरज का शव कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी ससुरालीजनों ने मायके पक्ष के लोगों को दी। जानकारी होने के बाद सभी गांव पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के पिता ने बताया कि पुत्री बेहद जिद्दी थी, एक बार जिद कर ली तो वह किसी की नहीं सुनती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन पूर्व वह मायके से अपनी ससुराल गई थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। पोस्टमार्टम कराए जाने से भी मना किया। पुलिस के समझाने पर मृतक परिवारीजन पोस्टमार्टम कराने पर राजी हो गए। जिसके बाद पुलिस ने शव को सील करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहसीदार सुशील कुमार और सीओ परमानंद पांडेय ने भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed