फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ये कारण भी देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए है बड़ा खतरा

ये कारण भी देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए है बड़ा खतरा

Thu, 14 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
ये कारण भी देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए है बड़ा खतरा
आगरा। ‘बढ़ता प्रदूषण भी देशवासियों के लिए बड़ा खतरा है। नदियों के प्रदूषित होने से अभी मछलियां ही मर रही हैं, आगे आदमी भी मरेंगे। कूड़ा निस्तारण के लिए नीति बनाई जानी चाहिए।’ ये बातें नेता सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने गुरुवार को आगरा कालेज के गंगाधर शास्त्री सभागार में वी द इंडिया संस्था की ओर से आयोजित संगोष्ठी में कही।
विज्ञापन


‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा: बाहरी और भीतरी चुनौतियां’ विषय पर चंद्र कुमार बोस ने विचार व्यक्त किए। उन्हाेंने कहा कि देश के युवाओं के लिए जरूरी है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा की बाहरी और आंतरिक चुनौतियों को समझें। देश की अखंडता सुरक्षित रखें।
विज्ञापन


अवैध हथियारों और जाली नोट की स्मगलिंग देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। पाकिस्तान लगातार आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। सरकार को जागना होगा। आजाद हिंद की फौज में रहकर देश की आजादी में योगदान देने वाले गोरखा आज गोरखालैंड की मांग रहे हैं। इनसे संवाद की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष बाहरी से ज्यादा भीतरी खतरा है। धर्म के नाम पर पाखंड फैलाकर समाज को बांटने की साजिश देश के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि पुलिस और फौज का ही काम देश की रक्षा करना नहीं, हर नागरिक को सजग प्रहरी बनना होगा।

लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मेहता ने कहा कि यदि देश आंतरिक रूप से समृद्ध, ताकतवर तो बाहरी शक्तियां भी पंगा लेने से घबराएंगी। राज्य की सीमाआें के विवाद, नदियों के पानी के विवाद में पड़ने के बजाय एकजुट होकर योजनाएं बनानी चाहिए। जिससे लोग लाभान्वित हों और देश मजबूत बनें। उन्हाेंने कहा कि कश्मीर की लड़ाई खत्म करने के लिए जंग जरूरी है।


रॉ के पूर्व निदेशक व रक्षा रणनीतिकार कर्नल आरएसएन ने कश्मीर में केंद्र सरकार की लाइन को देश हित में बताया। कार्यक्रम में आरएसएस के महानगर संघ चालक विजय गोयल, पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य, डा. यादवेंद्र सिंह, ओम स्वरूप गोलय, गोविंद ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed