फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रेन से कटकर दो की मौत, शिनाख्त नहीं

ट्रेन से कटकर दो की मौत, शिनाख्त नहीं

Wed, 29 Nov 2017 08:13 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर दो की मौत, शिनाख्त नहीं
train - फोटो : डेमो
मथुरा। ट्रेन से कटकर अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत हो गई। ये घटनाएं छाता और यमुनापार क्षेत्र में हुई हैं। कोतवाली छाता के गांव बिलौठी के समीप रेलवे लाइन पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। मृतक की उम्र 25 वर्ष होगी। मृतक के शरीर पर काली लोअर और हरी-लाल रंग की टीशर्ट थी। मृतक केे पास से कोई ऐसी पहचान नहीं मिली, जिससे की शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन


उधर, थाना जमुनापार के लक्ष्मीनगर रेलवे लाइन पर अज्ञात का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। मृतक के शरीर पर सलेटी रंग की पेंट और इसी ही रंग की गर्म बनियान थी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed