फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पायल राठौर के लिए बूथ मैनेजमेंट में जुटे बसपाई

पायल राठौर के लिए बूथ मैनेजमेंट में जुटे बसपाई

Tue, 28 Nov 2017 11:56 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
पायल राठौर के लिए बूथ मैनेजमेंट में जुटे बसपाई
बसपा - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। सोमवार को विशाल रोड शो में शक्ति प्रदर्शन करने के बाद बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार थमते ही बसपा प्रत्याशी पायल राठौर के लिए बूथ मैनेजमेंट और बस्ता बनाने में जुटे रहे। बसपा ने अपने गढ़ में बैैठकें कीं और लोगों से बातचीत कीं।
विज्ञापन


बूथों पर तैनात रहने वाले कार्यकर्ताओं की बैठक में दिशा निर्देश देते हुए बसपा के आगरा-अलीगढ़ जोनल प्रभारी हेमंत प्रताप ने कहा कि बसपा की प्रत्याशी सबसे जुझारू हैं। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि पायल राठौर सबसे अधिक पढ़ी-लिखी हैं। एमएससी बायोटेक और बीएड हैं। वे रबर स्टांप पर बन कर काम नहीं करेंगी, बल्कि अपना निर्णय लेकर नगर निगम चलाएंगी।
विज्ञापन


वे शहर के लिए कुछ करने का जज्बा रखती है। बसपा के कार्यकर्ता पूरे शहर को यह समझा चुके हैं अब बूथ संभालने की जिम्मेदारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की है। अपने बूथ पर मुस्तैद रहें। लोग घरों में न बैठें और वोट डालने जाएं। घरों से मतदान केंद्र तक वोटरों को लाएं और मतदान जरूर कराएं। बसपा नेताओं ने अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ संभालने वाले कार्यकर्ताओं को बस्ते दिए गए। घर-घर पर्चियां पहुंचाने का काम सोमवार शाम से ही शुरू कर दिया गया। पार्टी के चुनाव कार्यालय पर बूथ मैनेजमेंट के लिए बैैठक में रणनीति बनाई गई। बैठक में जिलाध्यक्ष सालिग राम, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, विधानसभा का चुनाव लड़ चुके खालिद नसीर, चुनाव संचालक गोल्डी राठौर और राजेंद्र राठौर ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed