{"_id":"59f736264f1c1b86698b870f","slug":"61509373478-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायिका के पति से रिश्वत ले रहे सीडीपीओ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायिका के पति से रिश्वत ले रहे सीडीपीओ गिरफ्तार
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। आंगनबाड़ी सहायिका को बर्खास्तगी का भय दिखाकर दस हजार रुपये की रिश्वत ले रहे सीडीपीओ को ब्लाक परिसर से एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से ब्लाक में हड़कंप मच गया। मांट ब्लाक के गांव नगला कोलाहार में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने आंगनबाड़ी केंद्र पर मिथलेश देवी बतौर सहायिका तैनात हैं। हफ्ते भर पहले नौहझील और मांट ब्लाक के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) नीरज कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया था तब सहायिका मिथलेश देवी गैरहाजिर मिली थीं। आरोप हैं कि इस पर सीडीपीओ ने सहायिका मिथलेश पर दबाव बनाया कि वह उन्हें बर्खास्त कर रहे हैं। नौकरी बचानी है तो दस हजार रुपये देने होंगे। मिथलेश ने इसकी जानकारी अपने पति वीरेंद्र सिंह को दी। वीरेंद्र सिंह ने एंटी करप्शन की शरण ली और पूरा मामला बताया। एंटीकरप्शन के अधिकरियों ने सीडीपीओ को रंगे हाथ दबोचने का पूरा प्लान बना लिया। तय हुआ कि 10 हजार रुपये सीडीपीओ को मांट ब्लाक स्थित कार्यालय पर दिए जाएंगे। मिथलेश के पति वीरेंद्र सिंह को पैसे लेकर भेजा गया। जैसे ही वीरेंद्र सिंह से दस हजार की रिश्वत सीडीपीओ नीरज कुमार ने ली एंटीकरप्शन की टीम ने उसे धर दबोचा। जो दस हजार रुपये दिए गए थे सभी पर कलर लगा हुआ था। नोटों का रंग सीडीपीओ की उंगली पर आ गया था। एंटी करप्शन की टीम ने सीडीपीओ को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मांट थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। सीडीपीओ को गिरफ्तार करने वाली टीम में भैयालाल, मोहम्मद युसुफ शेख, बहादुर सिंह, संध्या निगम, मोहम्मद इसरार शामिल रहे।
विज्ञापन