{"_id":"59ee312b4f1c1b7a548b8b88","slug":"61508782379-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए दो चरणों में होगा बच्चों का वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए दो चरणों में होगा बच्चों का वजन
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पांच वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने वृहद अभियान चलाने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में आज मंगलवार को आठ बजे से जनपद के पांच विकास खंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कुपोषण एक बड़ी समस्या है। इससे बच्चों को हर हाल में निजात दिलानी होगी। इसके लिए 24 अक्तूबर को प्रथम चरण तथा 27 अक्तूबर को द्वितीय चरण में बच्चों को बजन कराया जाएगा। प्रथम और द्वितीय चरण में छूटे बच्चों को आच्छादित करने के लिए 30 अक्तूबर को एक अतिरिक्त वजन दिवस का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के अभिभावकों से कहा है कि वे भी इस अभियान में अपना सक्रिय योगदान दें और निर्धारित तिथियों को अपने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को ले जाकर उनका वजन कराएं। वजन दिवस के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम बना दिया गया है जिसका दूरभाष नंबर 05672-237936 है, वजन दिवस की अन्य जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि प्रथम चरण के अंतर्गत विकास खंड किशनी, घिरोर, सुल्तानगंज, कुरावली, मैनपुरी शहर एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत विकास खंड बरनाहल, बेवर, जागीर, मैनपुरी देहात, एवं करहल में वजन दिवस का आयोजन किया जाएगा।