फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवक की गोली मारकर हत्या, मोबाइल-नकदी लूटी

युवक की गोली मारकर हत्या, मोबाइल-नकदी लूटी

Sat, 21 Oct 2017 07:27 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या, मोबाइल-नकदी  लूटी
डेमो - फोटो : डेमो
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर के गांव भालई के समीप बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने गोली मारने से पहले युवक से नकदी और मोबाइल भी लूट लिया। युवक इगलास से पैदल अपने गांव भालई लौट रहा था। पुलिस का कहना है कि युवक से लूट नहीं हुई है। शनिवार देर शाम तक इसका मुकदमा भी दर्ज नहीं हो सका। मृतक मजदूर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली सुरीर के गांव भालई निवासी धर्मवीर (28) पुत्र बहादुर मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम वह अलीगढ़ के इगलास से लौट रहा था। पैदल वह अपने गांव की तरफ जा रहा था। गांव के समीप ही दो बदमाशों ने उससे मोबाइल और नकदी लूट ली। यह साफ नहीं हो सका कि नकदी कितनी लूटी है। विरोध करने पर उसके गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। बदमाश फरार हो गए। सूचना पर सुरीर पुलिस नहीं पहुंची। खबर पर पहुंचे परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने गंभीर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से उसे आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी बैजनाथ सिंह लूट से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed