{"_id":"59ea38014f1c1bcd538b8607","slug":"61508521985-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई पर सो रहे ग्रामीण को कैंटर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई पर सो रहे ग्रामीण को कैंटर ने रौंदा
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/जसराना/फरिहा। थाना जसराना के गांव सुरैला में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक को कैंटर ने रौंद दिया। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण नहीं माने तो मृतक के बेटे को पांच बीघा भूमि एवं एक मकान दिलाने के आश्वासन पर जाम खोला। फरिहा में बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई व दो घायल हो गए।
गांव सुरैला निवासी हाकिम सिंह (40) पुत्र दाताराम दिवाली पूजन करने के बाद चारपाई पर सो रहे थे। रात्रि करीब एक बजे शिकोहाबाद की ओर से आ रहे कैंटर का चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे कैंटर असंतुलित होकर सड़क के किनारे रखे खोखे से टकराई वहीं पास में सो रहे सुभाष पुत्र बांकेलाल घायल हुए। कैंटर ने रफ्तार तेज होने के कारण नाले को पार करते हुए चारपाई पर सो रहे हाकिम सिंह को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर चालक घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कैंटर एवं परिचालक को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने एटा शिकोहाबाद मार्ग जाम कर दिया। वाहनों की कतारें लग गई। ग्रामीण मुआवजा को दिलाने की मांग कर रहे थे। सुरक्षा के लिहाज के कई थानों का फोर्स पहुंच गया। जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू को बुलाने की मांग की। विधायक के साथ जसराना एसडीएम मोहम्मद रिजवान, सीओ संजय रेड्डी, एसएचओ अनिल कुमार पहुंचे। एसडीएम से मंथन के बाद विधायक ने पांच बीघा जमीन एवं आवास दिलाने का आश्वासन दिया दिया। तभी जाम खुला।
विज्ञापन
थाना फरिहा के गांव शीतलपुर के निवासी किशनपाल (32) पुत्र भूप सिंह बाइक से फरिहा दिवाली का सामान खरीदने अरुण पुत्र रामसेवक व कप्तान पुत्र शोभाराम के साथ जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात बस की चपेट में आने से किशनपाल व दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए। घायल को उपचार को जिला अस्पताल लाए। यहां किशनपाल को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजन शव ले गए।