{"_id":"59ea37f94f1c1b8e698b6a67","slug":"61508521977-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे चलाते वक्त छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे चलाते वक्त छात्र की मौत
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गूलामई में पटाखे चलाने के दौरान छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार को जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पीएम कराए शव को वापस ले गए।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गूलामई निवासी मनोज उर्फ टिंकू (19) पुत्र मोहर सिंह बीए का छात्र है। मनोज सुबह करीब सात बजे घर के बाहर पटाखे के ऊपर कांच का गिलास रख कर चला रहा था। पटाखा में आग लगाने के बाद मनोज के हटने से पहले पटाखा तेज धमाके के साथ फटने से कांच के टुकड़े सीधे मनोज उर्फ टिंकू के नाजुक अंगों में जा लगे।
इसके चलते युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जानकारी होते ही परिजन उपचार कराने के लिए सीधे फिरोजाबाद की ओर दौड़े। जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर वापस ले गए। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और दिवाली पर्व की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं।