फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जेडी ने अस्पताल में साफ सफाई के दिए निर्देश

जेडी ने अस्पताल में साफ सफाई के दिए निर्देश

Thu, 12 Oct 2017 11:44 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
जेडी ने  अस्पताल में साफ सफाई के दिए निर्देश
अस्पताल
किशनी।(मैनपुरी) नगर की सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण संयुक्त निदेशक ने अपनी टीम के साथ किया। उनके आकस्मिक निरीक्षण से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


सीएचसी पर बुधवार को अचानक संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य राजीव सिंघल आगरा से अपनी टीम के साथ आ गए। उनके साथ में एडी डाक्टर एके मित्तल व डिवीजनल कंसल्टेंट क्वालिटी एसोरिंस डॉ विकास त्यागी भी सीएचसी पर पहुंचे। सबसे पहले जेडी ने महिला प्रसव केंद्र का निरीक्षण कर भर्ती महिलाओं से अस्पताल के हालचाल पूंछे। इसके बाद टीम ने कोल्ड चैन का निरीक्षण किया।

इसके बाद औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण कर स्टाक रजिस्टर से मिलान किया तथा इमरजेंसी किट को भी बड़ी ही बारीकी से देखा। जननी सुरक्षा से संबंधित रजिस्टर को देखकर मौजूद आशाओं से भुगतान के बारे भी जानकारी ली। स्टाफ की ड्यूटी रजिस्टर को देखने के बाद परिसर में साफ-सफाई के निर्देश देकर टीम वापस आगरा चली गई। इस मौके पर एमओआईसी डाक्टर शंभू सिंह अपने स्टाफ सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन



गुरुवार को दोपहर एक बजे आगरा मंडल आगरा के सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण के जेडी डॉ. प्रदीप शर्मा अचानक सीएचसी आ पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने एमओआईसी डॉ. शंभू सिंह को साथ लेकर नैगवां उपकेंद्र के असैंधी तथा रैपुरा उपकेंद्र पहुंच वहां की व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed