{"_id":"59b02cd84f1c1be57f8b463e","slug":"61504718040-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से परेशान रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से परेशान रहे श्रद्धालु
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
जाम से जूझते रहे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
बुधवार को पितृ पक्ष पूर्णिमा को गंगा स्नान के चलते बड़ी संख्या में गंगा स्नान करने को श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने के लिए निकले। जिससे वाहनों का दबाब सड़क पर बढ़ गया। जिसके चलते जगह जगह कई बार जाम के हालात बनते और बिगड़ते रहे। पुलिस जवान जाम के झाम को हटाने के लिए जूझते नजर आए। कछला तिराहा, सोरों, नगर में सर्कुलर रोड, रोड बस स्टेंड से सोरों तिराहे तक काफी देर तक जाम लगा रहा।
गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगा घाटों पर रोडवेज की बसों एवं निजी बसों से पहुंचे। निजी वाहनों, कारों, टाटा मैजिक के अतिरिक्त ट्रेक्टरों, बैलगाडिय़ों, तांगों आदि वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों से होते हुए गंगा घाटों पर पहुंचने के लिए गुजर रहे थे। सुबह के समय तो जाने और आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई। वाहन संचालकों में गंगा घाटों पर जल्दी पहुंचने की जल्दी थी। जिससे उन्हें मार्ग में जहां जगह मिली वे नियमों को धता बता कर उधर से ही वाहनों को निकालने में जुट गए। इधर उधर बेतरतीब ढंग से वाहनों को निकालने से सड़कों पर कई जगह जाम के हालत बने। कछला घाट से ही लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। कछला तिराहा, सोरों में जाम लगा रहा। इसके बाद कसबे में बिलराम गेट, माल गोदाम चौराहा गेट पर जाम को हटाने के लिए यातायात पुलिस कर्मी जूझते रहे। बार बार लग रहे जाम के हालातों से श्रद्धालु यात्री काफी परेशान रहे। जाम से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए अमांपुर तिराहे पर रुट डायवर्ट कर बड़े वाहनों को पास किया गया।