फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गंगा में पानी बढ़ा, लो फ्लड क हालात

गंगा में पानी बढ़ा, लो फ्लड क हालात

Sun, 03 Sep 2017 11:37 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
गंगा में पानी बढ़ा, लो फ्लड क हालात
ganga
कासगंज।
विज्ञापन

गंगा नदी में फिर से जलस्तर में वृद्धि हो गई है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण जिले में लो फ्लड के हालात हैं। नरौरा से 70 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया है। कछला ब्रिज पर 25 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़कर 163.25 के निशान पर पहुंच गया है।


पिछले कई दिनों से गंगा का जलस्तर काफी घटा हुआ था, लेकिन 48 घंटों में हरिद्वार और बिजनौर से जलस्तर बढ़ने के कारण नरौरा बैराज पर पानी का दबाव बढ़ा हुआ था। नरौरा बैराज से रविवार को 114406 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि शनिवार को नरौरा से यहीं डिस्चार्ज 44 हजार क्यूसेक का था। रविवार को जलस्तर में वृद्धि हो जाने के बाद सिंचाई विभाग ने फिर से लो फ्लड का अलर्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन


यदि गंगा में जलस्तर और बढ़ा तो फिर से मीडियम फ्लड के हालात पैदा होंगे और तटवर्ती इलाके के दो दर्जन गांव तक बाढ़ की दस्तक पहुंचेगी। पिछले समय में बाढ़ से हुई क्षति के लिए ही प्रशासन ने कोई मदद अभी तक नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के सहायक बाढ़ प्रभारी एके सिंह का कहना है कि गंगा में नरौरा से पानी का दबाव बढ़ा है। जिले में लो फ्लड के हालात हैं, लेकिन कोई परेशानी इस जलस्तर पर तटवर्ती इलाकों में नहीं होगी।

सिढ़पुरा के किलौनी पर ओवर फ्लो हुआ बंबा
कासगंज। सिढ़पुरा कस्बे के किलौनी गांव में रजबहा के ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर होकर दूसरी ओर बहने लगा। खेतों की ओर पानी की दस्तक देख ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को तत्काल मामले की जानकारी दी। सिंचाई विभाग ने ओवरफ्लो पानी को रोक दिया जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।



सिढ़पुरा के किलौनी रजबहा में नहर विभाग की कोठी के पास पटरी कटी होने कारण ओवरफ्लो हुए बंबा का पानी गांव की ओर फैलने लगा। ग्रामीणों को बंबा का पानी दूसरी साइड के खेतों की ओर बढ़ने की सूचना मिली तो वो मौके पर आ गए। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मौके पर कर्मियों की टीम के साथ पहुंचे। मिट्टी डालकर ओवरफ्लो के पानी को रोका गया और पटरी की मरम्मत की गई। श्याममोहन ने बताया कि बंबा का पानी कई दिनों से ओवरफ्लो हो रहा था। जगह जगह बंबा की पटरियां क्षतिग्रस्त थीं। सिंचाई विभाग के बाढ़ प्रभारी एके सिंह ने बताया कि बंबा का ओवर फ्लो तत्काल रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed