{"_id":"598de33c4f1c1bdf2b8b457a","slug":"61502470972-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी डायल-100 की तर्ज पर दौड़ेंगे दमकल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी डायल-100 की तर्ज पर दौड़ेंगे दमकल वाहन
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
फायर बिग्रेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
अब जिले के दमकल वाहन यूपी डायल-100 सेवा की तर्ज पर दौड़ते दिखाई देंगे। डायल-100 के बेहतर नतीजों के बाद एमटीडी डिवाइस से दमकल वाहनों को जोड़ने की कवायद शुरू हो चुकी है।
सपा सरकार में यूपी डायल-100 सेवा के तहत बोलेरो और इनोवा कार में जीपीएस सिस्टम लगा कर आम जनता की सुविधा के लिए सड़कों पर उतारा गया था। वारदात की सूचना मिलने पर कम समय में पुलिस मौके पर पहुंची। बेहतर नतीजे मिलने के बाद शासन ने डायल-100 सेवा से दमकल वाहनों को जोड़ने का फैसला किया है। इस प्रकार कंट्रोल रूम में फोन आने पर कर्मचारी जीपीएस के माध्यम से वारदात स्थल के समीप वाहन को मौके पर भेजते हैं। अब उसी तर्ज पर दमकल वाहनों में डिवाइस लगा कर यूपी डायल-100 से जोड़ा जाएगा। शासन ने जिले को दो मोबाइल डाटा टर्मिनल डिवाइस दे दीं हैं।
एक डिवाइस को जिला मुख्यालय पर लगाया जाएगा। एक डिवाइस फायर टेंडर में लगेंगी। डायल-100 पर आग की सूचना आते ही अगिभनशमन विभाग के पास भेजी जाएगी। इसके बाद दमकल वाहन पानी लेकर सीधे घटनास्थल पर रवाना होगा। इस बीच एमटीडी डिवाइस कंट्रोल रुम को दमकल वाहन की लोकेशन देने के साथ यह भी बताएगा कि फायर टेंडर कितनी देर में मौके पर पहुंचेगा। यदि बीच मे दमकल वाहन फंसता है तो इसकी जानकारी भी कंट्रोल रुम के माध्यम से अफसरों को मिलेगी। विभाग के चार कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
जिले में अग्निशमन वाहनों की संख्या
फायर टेंडर 02
बोलेरो कैंपर 02
फायर स्टेशन की संख्या 02
पहले चरण में दो एमडीटी डिवाइस मिली हैं। एक विभाग में लगेगी दसरी फायर टेंडर के साथ ले जाना जरुरी होगा। चार कर्मचारियाें को लखनऊ में प्रशिक्षित कर दिया गया है।
सुरेंद्र कुमार दोहरे, एफएसओ एटा