{"_id":"596ba91b4f1c1b36058b4761","slug":"61500227867-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवक की गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव असुआ निवासी रामखिलाड़ी (30) दिल्ली में संदीप इंटर प्राइजेज कंपनी की गाड़ी चलाता है। शनिवार को छुट्टी लेकर वह ऊंचाहार एक्सप्रेस से घर आ रहा था। टूंडला आने पर उसने फोन कर पत्नी को आने की जानकारी दी।
रविवार सुबह जब काफी समय होने पर भी नहीं पहुंचा तो भाई संतोष ने रेलवे स्टेशन पर फोन कर जानकारी की। जैसे ही रामखिलाड़ी के फोन की घंटी बजी, जीआरपी ने युवक के बारे में जानकारी ली। जीआरपी द्वारा हादसे की जानकारी देते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने बताया रामखिलाड़ी को नींद आ गई।
विज्ञापन
जब शिकोहाबाद स्टेशन से गाड़ी रवाना हुई तो उसकी नींद खुली और चलती गाड़ी से उतरने की कोशिश में वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई शिशुपाल ने बताया वह चार भाई हैं। रामखिलाड़ी दूसरे नंबर का था।