फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूल परिसर बने तालाब, छतों से टपक रहा पानी

स्कूल परिसर बने तालाब, छतों से टपक रहा पानी

Sat, 08 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
स्कूल परिसर बने तालाब, छतों से टपक रहा पानी
फिरोजाबाद। तेज बारिश के बाद शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों का नजारा किसी तालाब से कम नहीं था। हालांकि जब बच्चे स्कूल पहुंचे तब बारिश बंद हो चुकी थी। स्कूल की कक्षाओं में गंदा पानी भरा रहा। कहीं स्कूल की छत से पानी टपक रहा था तो कहीं तालाब जैसी स्थिति रही। बच्चे एवं शिक्षक कक्षा से पानी निकालते दिख रहे थे। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय देवनगर कन्या बारिश के कारण छत टपक रही थी। बच्चे अपने बैठने का इंतजाम करने के लिए झाडू़ से पानी को साफ कर रहे थे। तेज बारिश में यहां क्लास में पानी भर जाता है।
विज्ञापन


वहीं, प्राथमिक विद्यालय नगला मोती विद्यालय परिसर तालाब की भांति नजर आया। बच्चों और शिक्षिकाओं को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। बारिश के कारण पानी भर गया, जिससे बच्चों की संख्या कम रही। वहीं, प्राथमिक विद्यालय नगला पीपरी की स्थिति भी तालाब की तरह दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय हिंमायूपुर। यहां क्लासों की छतों से पानी टपकता है। इससे बच्चों को बरामदे में बैठना पड़ता है। वहीं, परिसर में निकासी न होने से पानी भर गया। यह बिल्डिंग जर्जर घोषित हो चुकी है, मगर फिर भी बच्चों को यहां बैठाया जाता है।


बारिश के मौसम में प्राथमिक शिक्षा बदहाली का शिकार हो गई है। खामियाजा छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ता है। थोड़ी बारिश से कक्षाओं में पानी टपने से पढ़ाई तो बाधित होती है ही। मगर जर्जर भवनों के कारण खतरा और भी बढ़ जाता है। यानि प्राथमिक स्कूलों में बच्चे जान जोखिम में डाल कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed