फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बस्ती में पहुंचा मगरमच्छ, लोगों ने मार डाला

बस्ती में पहुंचा मगरमच्छ, लोगों ने मार डाला

Mon, 19 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
बस्ती में पहुंचा मगरमच्छ, लोगों ने मार डाला
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
एका (फिरोजाबाद)। कुशवाह मोहल्ले में शनिवार की रात चार फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे मार दिया। साथ ही नदी के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन


कस्बा कुशवाह मोहल्ले में राजेंद्र की दुकान के पास चार फीट लंबा एक मगरमच्छ आ गया। इसे देखते ही सभी के होश उड़ गए। किसी ने टार्च मारी तो किसी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मगरमच्छ किसी पर हमलावर नहीं हो जाए इस लिहाज से घरों से लाठी डंडे भी लेकर कस्बावासी दौड़ पड़े।
विज्ञापन


लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने की बात कही लेकिन किसी के पास नंबर नहीं मिला। लाठी और डंडों से जब मगरमच्छ पकड़ में नहीं आया तो मोहल्ले के लोगों ने भाला से हमला करना शुरू किया। इसके बाद ही मगरमच्छ कब्जे में आया। नुकीले भाले से हमला करने के कारण उसकी मौत हो गई। ग्रामीण उसे नहर के किनारे फेंक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशवाह नगर के लोग परेशान हैं कि मोहल्ले में कोई तालाब नहीं हैं। वहीं, जेड़ाझाल की नहर काफी दूर है। आखिर मगरमच्छ इतनी दूर तक कैसा आया। मगरमच्छ आने के बाद क्षेत्र के लोग काफी भयभीत हैं।


हाथवंत ब्लाक के गांव दारापुर रसैनी के तालाब में दो बार मगरमच्छ निकल चुके हैं। मगरमच्छ नहर काफी करीब होने के कारण तालाब तक आ जाते हैं। उनके कारण तालाब में अब कोई नहीं जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed