फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बहू की जिद ने बनवाया शौचालय

बहू की जिद ने बनवाया शौचालय

Fri, 16 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बहू की जिद ने बनवाया शौचालय
बहू की जिद ने बनवाया शौचालय - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ने लगी है। घर में अगर शौचालय नहीं है तो महिलाएं भी जिद कर शौचालय निर्माण की जिद करने लगी हैं। ऐसा ही मामला मारहरा ब्लाक के गांव रामई में सामने आया। घर में शौचालय नहीं था तो बहू ने शौचालय के लिए बाहर जाने से इनकार कर दिया। इस पर ससुरा सुरेश ने बहू की बात को सही मानते हुए पैसे न होने के बाद बावजूद बकरियां बेचकर घर में ही शौचालय बनवा दिया। नेत्रहीन सुरेश की इस पहल को शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी मंच से सराहा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को ओडीएफ करने की कवायद चल रही है। जहां एक ओर प्रशासन गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खुले मेें शौच के प्रभावों को जानकर लोग खुद ही पहल कर रहे हैं।
विज्ञापन


मारहरा ब्लॉक के गांव रामई निवासी नेत्रहीन बुजुर्ग 60 वर्षीय सुरेश के घर में शौचालय नहीं था। सुरेश के साथ सेवा के लिए उनका भतीजा रहता है। दोनों लोग खुले में ही शौच जाते थे। करीब एक साल पहले सुरेश के भतीजे की शादी गांव धुआई की शिवानी से हुई। शिवानी जब ससुराल आई, तो पहले उसने अपने पति से खुले में शौच जाने से मना किया। पति ने बात को अनसुना किया, तो उसने अपने नेत्रहीन चचिया ससुर सुरेश को पीड़ा बताई। पहले तो सुरेश ने भी आर्थिक समस्या होने से मना कर दिया। मगर एक दिन टीवी पर अमिताभ बच्चन का स्वच्छ भारत मिशन का दरवाजा बंद विज्ञापन देख उनकी सोच बदली। उन्होंने अपनी दो बकरियों को बेचा और घर में शौचालय बनवाया। पिछले दिनों गांव में ट्रिगरिंग करने पहुंची स्वच्छ भारत मिशन की टीम को जब यह जानकारी हुई, तो उन्होंने सुरेश से बात की। शुक्रवार को सम्मेलन में बुजुर्ग सुरेश को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग छोटेलाल ने कर्ज लेकर बनवाया शौचालय
सकीट ब्लॉक के गांव फफोतू निवासी दिव्यांग छोटेलाल ने कर्ज लेकर शौचालय बनवाया। घर की महिलाओं को खुले में शौच जाने में दिक्कत होती थी। पिछले दिनों टीम गांव पहुंची, तो समन्वयक बृजमोहन ने छोटेलाल को समझाया। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों से कर्ज लेकर शौचालय का निर्माण कराया। छोटेलाल मंच पर शौचालय बनवाने पर प्रशस्ति पत्र लेने मंच पर पहुंचे तो उप मुख्यमंत्री ने उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed