{"_id":"6a3f4c8db6eb6f229002576f","slug":"61-government-schools-found-shut-16-teachers-absent-bsa-issues-notices-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण: 61 स्कूलों पर लटका मिला ताला, 16 शिक्षक भी नदारद; बीएसए ने जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण: 61 स्कूलों पर लटका मिला ताला, 16 शिक्षक भी नदारद; बीएसए ने जारी किए नोटिस
Sat, 27 Jun 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:37 AM IST
सार
आगरा में मई-जून के दौरान हुए औचक निरीक्षण में 61 परिषदीय विद्यालय बंद और 16 शिक्षक अनुपस्थित मिले। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
स्कूल पर ताला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के परिषदीय विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने सख्ती दिखाई है। मई और जून के दौरान जिला एवं ब्लॉकस्तरीय टास्क फोर्स के औचक निरीक्षण में 61 विद्यालय बंद मिले, 16 शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे। बीएसए ने संबंधित शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़ें - हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर, जिंदा जल गए चचेरे भाई; बेबस गांव सुनता रहा चीखें
एक मई से 26 जून के बीच किए गए निरीक्षणों में कई विद्यालय बिना किसी पूर्व सूचना के बंद पाए गए। निरीक्षण रिपोर्ट और पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर सभी संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। नोटिस में संबंधित कर्मचारी से एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही: जिंदगी बचाने निकले आगरा के जांबाज, राहत सामग्री लेकर उड़ी सेना की मेडिकल टीम
यदि निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं दिया गया या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें - MSME Day 2026: आगरा का जूता 170 देशों तक पहुंचा, लेकिन अपने ही शहर में विस्तार को तरस रहे उद्योग; ये है वजह