फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   6 year old innocent boy injured in road accident dies

Agra News: सड़क हादसे में घायल 6 साल के मासूम ने तोड़ा दम

Mon, 10 Jun 2024 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
6 year old innocent boy injured in road accident dies
मैनपुरी। गांव रमईहार के पास चार मई को हुए सड़क हादसे में घायल हुए छह साल के मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन आगरा में बच्चे का उपचार करा रहे थे। हादसे में मासूम की मौत के बाद पिता ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गहियर निवासी राघव ने बताया कि चार मई को वह माता शीतला देवी मंदिर से गांव आ रहे थे। बाइक पर उनके साथ पीछे छह वर्षीय पुत्र दिव्यांश बैठा था। रमईहार गांव के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र दिव्यांग गंभीर रूप से घायल हो गया था। टक्कर मारने के बाद चालक भाग गया था। उपचार के लिए पुत्र व उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आगरा के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। 11 मई को उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। शनिवार को तहरीर पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed