{"_id":"6a9ef90c067e8ed1660298bc","slug":"58-schools-operating-without-recognition-in-agra-education-department-orders-their-closure-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग की जांच में बड़ा खुलासा; 58 विद्यालय बंद करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग की जांच में बड़ा खुलासा; 58 विद्यालय बंद करने के आदेश
Mon, 07 Sep 2026 11:19 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:19 PM IST
सार
शिक्षा विभाग की जांच में पता चला कि कई स्कूल नए खुले हैं, लेकिन कुछ लंबे समय से इसी तरह संचालित हो रहे थे। अब इन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
स्कूल बंद
- फोटो : Frepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल चल रहा था, बच्चे पढ़ रहे थे, फीस भी ली जा रही थी, लेकिन स्कूलों के पास इसके लिए कोई विभागीय मान्यता नहीं थी। आगरा ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे 58 स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में पकड़े गए हैं। इनमें कुछ स्कूल एक-दो साल से तो कुछ करीब 10 साल से बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने इन सभी पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।
बिना मान्यता स्कूल चलाने वालों का सबसे बड़ा ठिकाना बाह निकला। यहां 15 स्कूल मिले हैं। जैतपुर कला में 10 और फतेहाबाद में 9 स्कूल बिना मान्यता चलते मिले। फतेहपुर सीकरी में पांच, नगर क्षेत्र में चार, अछनेरा में 4 जबकि पिनाहट और शमसाबाद में एक-एक स्कूल मिला है। सभी 58 स्कूलों पर कुल 58 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि कार्यभार संभालते ही सबसे पहले इसी बात की पड़ताल शुरू कराई थी कि जिले में किन इलाकों में बिना मान्यता स्कूल चल रहे हैं। जांच में पता चला कि कई स्कूल नए खुले हैं, लेकिन कुछ लंबे समय से इसी तरह संचालित हो रहे थे। अब इन पर कार्रवाई की गई है। बीएसए ने बताया कि कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। अगले तीन-चार दिन में बिना मान्यता संचालित कुछ और स्कूलों की सूची जारी की जाएगी। जुर्माने की धनराशि सरकारी खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि जिले में बिना मान्यता कोई स्कूल संचालित न हो, इसके लिए अभियान जारी रहेगा।