फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बेटे की बर्बादी की खबर पाकर सदमे से पिता की मौत

बेटे की बर्बादी की खबर पाकर सदमे से पिता की मौत

Tue, 07 May 2019 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
बेटे की बर्बादी की खबर पाकर सदमे से पिता की मौत
बेटे की बर्बादी की खबर पाकर सदमे से पिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
पटियाली। गांव नगला महरी में आग की घटना के बाद बेटे की बर्बादी की खबर सुन पिता सुधबुध खो बैठे। गंगा पार गांव में रहने वाला पिता खबर सुनने के बाद जैसे ही घर से निकला उसके सीने में दर्द उठा और उसने दम तोड़ दिया। पिता की मौत के बाद से परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

अग्निकांड की घटना के बाद महरी के देवेंद्र का घर जल गया। बर्बादी इस कदर हुई कि एक दाना तक नहीं बचा। देवेंद्र अपनी बहन की शादी के लिए धीमे धीमे सामान जुटा रहा था। करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हो गया। मजदूरी कर जुटाया गया सामान जल जाने के बाद देवेंद्र बर्बाद हो गया है। उस पर एक और मार पड़ गई है। उसके पिता हरी सिंह (58) गंगा पार गांव धरमपुर में रहते थे। उन्हें बेटे की बर्बादी की खबर मिली तो वह सदमे में आ गए। गांव महरी में पहुंचने के लिए वह घर से निकल पड़े। जैसे ही घर के दरवाजे से बाहर निकले उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह सड़क पर गिर गए। सदमे में आए पिता की मौत हो गई। जब यह खबर उस तक पहुंची तो वह टूट गया। उसका कहना है कि पिता उसे बहुत सहारा देते थे, लेकिन उनका यह सहारा छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed