फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रुपये दोगुने करने लालच देकर युवक से पांच लाख ठगे

रुपये दोगुने करने लालच देकर युवक से पांच लाख ठगे

Tue, 12 Mar 2019 10:40 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
रुपये दोगुने करने लालच देकर युवक से पांच लाख ठगे
100 का नोट
एटा। रुपये दोगुने करने का लालच देकर युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। तकादा करने के बाद भी युवक के रुपये नहीं लौटाए। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के लालपुर निवासी हरीश पुत्र हरमुख ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि हिमांशु पुत्र उदयपाल निवासी लालपुर ने ब्राइट फ्यूचर कंपनी में रुपये लगाने की बात कही थी। साथ ही उससे कहा था कि कुछ ही समय में जमा किए हुए रुपये दोगुने हो जाएंगे। इसे लेकर उसने हिमांशू की बात पर भरोसा करते हुए पांच लाख रुपये जमा कर दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उसके रुपये दोगुने नहीं हुए तो उसने रुपये वापस मांगे। जब हिमांशु से रुपये लौटाने के लिए कहा तो उसने गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर उसने मामले की शिकायत क्षेत्राधिकारी को दर्ज कराई। कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed