{"_id":"5c4df3afbdec22737a3673d7","slug":"51548612527-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफाल्टर उपभोक्ताओं के घर जल्द ही दस्तक देंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफाल्टर उपभोक्ताओं के घर जल्द ही दस्तक देंगे अफसर
विज्ञापन
बिजली तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। यदि आपके ऊपर हजारों रुपये का बिल बकाया है तो आपके दरवाजे पर कभी भी विद्युत विभाग के अफसर दस्तक दे सकते हैं। यह अफसर अपने सामने ही मीटर उतार कर कनेक्शन काट देंगे, जिससे आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। बड़े बकाएदार जल्द ओटीएस योजना में पंजीकरण कराकर कार्रवाई से बच सकते हैं।
उप्र पावर कारपोरेशन द्वारा बड़े बकाएदारों को राहत देने के लिए एक जनवरी से सरचार्ज समाधान योजना लागू की गई है। यह योजना समाप्त होने में तीन दिन शेष हैं। 31 जनवरी तक ही उपभोक्ता ओटीएस योजना का लाभ उठाने को पंजीकरण करा सकते हैं। इसके उपरांत 31 मार्च तक संशोधित जमा करने का प्रावधान है।
प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समस्त विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि जितने भी डिफाल्टर उपभोक्ता हैं, उनके यहां स्वयं जाकर उन्हें योजना की जानकारी दें। उन्हें बताएं ओटीएस योजना में पंजीकरण कराने पर 100 प्रतिशत सरचार्ज में छूट मिल रही है।
विज्ञापन
यदि वह समझाने के बाद भी पंजीकरण कराने तैयार नहीं होते हैं तो तत्काल उनका मीटर उतारकर स्थाई रूप से कनेक्शन विच्छेदन कर दें।