{"_id":"5c1e65dbbdec2256a50a386d","slug":"51545496027-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ भारत यात्रा करेगी मिलावट के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ भारत यात्रा करेगी मिलावट के प्रति जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मिलावट के प्रति लोगों को जागरूक करने और समाज को स्वस्थ बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वस्थ भारत यात्रा शुरू की गई है। ये यात्रा जिले में आकर लोगों को मिलावट के प्रति जागरूक करेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। स्वस्थ भारत यात्रा कलकत्ता से चलकर सात जनवरी को जिले की सीमा में दाखिल होगी। इस यात्रा में डिस्प्ले वैन के अलावा चिकित्सकों व एफएसडीए के जानकारों की टीम साइकिल से यात्रा करेगी।
यात्रा पहले दिन कलक्ट्रेट पर पहुंचेगी। यहां स्वागत के बाद अगले दिन आठ जनवरी को नगर पालिका परिषद से एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली का समापन सीएमओ कार्यालय पर होगा। यहां डिस्प्ले वैन व अन्य माध्यमों से लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद अमन इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य कर्मचारी भी प्रतिभाग करेंगे। यहां यात्रा में आए विशेषज्ञों द्वारा मिलावट को पहचान कर उससे बचने की जानकारी दी जाएगी।
अत्याधुनिक विधिओं से होगी मिलावट की जांच
स्वस्थ भारत यात्रा में मिलावट की जांच के लिए एक मोबाइल लैब भी साथ रहेगी। इसमें विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच करके दिखाई जाएगी। इससे लोगों को पता चल सकेगा कि कैसे मिलावट की जांच होती है।