{"_id":"5c09694ebdec2241bb51da1e","slug":"51544120654-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य दिवस पर आरएसएस द्वारा श्रीराम की महाआरती में उमड़े रामभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य दिवस पर आरएसएस द्वारा श्रीराम की महाआरती में उमड़े रामभक्त
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। छह दिसंबर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में स्टेट बैंक चौराहा पर महाआरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों ने भाग लिया और मर्यादा पुरुषोत्तम राम की आरती उतारी। इस अवसर पर जय श्रीराम के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
शौर्य दिवस की 26 वीं वर्षगांठ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बजरंग दल, विहिप द्वारा मनाई गई। महाआरती में बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर प्रचारक मानवेंद्र ने बताया कि आज के ही दिन कारसेवकों पर अत्याचार हुए। सांप्रदायिक दंगे हुए और इसमें कई बेगुनाह रामभक्त मारे गए। आज उन्हीं की याद में यह कार्यक्रम आयोजित कियागया है।
उन्होंने बताया कि भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज ही के दिन कारसेवकों ने 1992 में महज 17 से 18 मिनट के अंदर ही बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 25 साल से तिरपाल के अस्थाई मंदिर में विरजमान हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक रामभक्त की तीव्र इच्छा है कि अपने प्रभु राम को एक भव्य मंदिर में विराजमान देखने की है। उन्होंने कहा कि जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जायेगा उस दिन देश और समृद्धिशाली बन जायेगा। उन्होंने सभी राम भक्तों और देश भक्तों से नौ दिसंबर को अयोध्या रामलीला मैदान में चलने का आह्वान किया।
संपर्क प्रमुख महेंद्र शर्म ने सभी राम भक्तों से आठ दिसंबर को सायं सात बजे बस द्वारा दिल्ली चलने के लिए नियत स्थान पर पहुंचने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर नगर प्रचारक मानवेंद्र भारत, नगर संघ चालक दिनेश शंकर पाठक, अनिल कुमार, शिव कुमार शर्मा, सुकेश अग्रवाल, ब्रजेश यादव, अनिल कुमार शर्मा, सतीश यादव, धर्मेंद्र कुमार, नारायण वर्मा, राजनरायण शर्मा, अशोक राजपूत, सतेंद्र यादव, शशांक भदौरिया, सुरेश भदौरिया और अभिषेक चौहान आदि मौजूद रहे।