फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पिता की मौत और मां के चले जाने से पूरी तरह से टूट चुके थे मासूम

पिता की मौत और मां के चले जाने से पूरी तरह से टूट चुके थे मासूम

Thu, 08 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पिता की मौत और मां के चले जाने से पूरी तरह से टूट चुके थे मासूम
death
एटा। छह माह पूर्व पिता के फांसी लगाकर मौत और कुछ समय पहले मां के अचानक घर से चले जाने से मृतका चार वर्षीय बच्ची और उसके दो भाई पूरी तरह से टूट चुके थे। वहीं अब चार वर्षीय मासूम बहन की हत्या के बाद दोनों भाइयों को रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि मृतका के दो भाई दिल्ली और पटना में काम करते हैं।
विज्ञापन

थाना निधौलीकलां क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने लोगों के दिल दहला दिए है। घर से उठाने के बाद मासूम बच्ची हत्या और उसके शव को पशुओं के खाने वाली नाद में डालने को लेकर लोगों मेें मातमी माहौल है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक बच्ची अपने माता पिता को खोने के बाद काफी आहत थी। वह अपने दो भाइयों के साथ मिलकर सदमे से बाहर निकल रही थी और इससे पहले ही हत्यारोपियों ने उसकी हत्या कर दी। लोगों ने बताया कि मासूम बच्ची के पिता ने छह माह पहले संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पिता की मौत के बाद उन तीन छोटे मासूम बच्चों को मां का सहारा था लेकिन एक माह पहले मां भी अचानक उनसे दूर हो गई। मां के गायब होने के बाद घर पर रहने वाले दो भाई और मृतक बच्ची पूरी तरह से अकेले हो गए थे। लोगों ने बताया कि मृतक बच्ची चार भाई और दो बहन थी। एक बड़ी बहन की शादी हो गई है। उससे छोटे दो भाइयों में से एक दिल्ली और एक पटना में काम करता है। जबकि मृतका अपने आठ और छह साल के दो भाइयों के साथ घर पर रहती थी। वही बच्ची की हत्या वाली घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed