फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   चार फर्जी शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश

चार फर्जी शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश

Tue, 16 Oct 2018 11:39 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
चार फर्जी शिक्षकों की सेवाएं समाप्त,  रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश
teacher
फिरोजाबाद। फर्जी टीईटी मार्कशीट से नौकरी हासिल करने वाले चार फर्जी शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। विभाग ने शिक्षकों के खिलाफ संबंधित ब्लाक के एबीएसए को रिपोर्ट दर्ज कराने और अभीतक के वेतन की रिकवरी करने के आदेश दिए हैं। जिले में पहली बार हुई विभागीय कार्रवाई से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। एक शिक्षक अलीगढ़ जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


29 एवं 15 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ था। फर्जी टीईटी मार्कशीट बनवाकर योग्य अभ्यर्थियों को पीछे छोड़ फर्जी अभ्यर्थियों ने नौकरी हासिल कर ली थी। विभाग ने इन शिक्षकों की मार्कशीट का सत्यापन कराया तो पहली बार में गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने दोबारा सत्यापन कराया तो फर्जीवाड़ा सामने आया। सीडीओ की अध्यक्षता में सुनवाई होने पर इन शिक्षकों ने प्रमाणपत्र सही बताए थे।
विज्ञापन


जांच पूरी होने के बाद शासन के निर्देश पर बीएसए अरविंद पाठक ने चारो फर्जी शिक्षकों की मंगलवार को सेवाएं समाप्त कर दो दिन में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एबीएसए को पत्र जारी कर दिया है। यही नहीं फर्जी शिक्षकों से पहले वेतन से अभीतक मिली धनराशि की रिकवरी करने के आदेश वित्त लेखाधिकारी को दिए हैं। जिले में शिक्षा विभाग की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। शासन का सख्त रुख देख अन्य फर्जी शिक्षकों में खलबली मची गई है। अभीतक शिक्षकों को सिर्फ बर्खास्त कर छोड़ दिया जाता था। हाल ही में कई शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद न तो रिपोर्ट दर्ज कराई गई औैर न ही वेतन की रिकवरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद। पांच शिक्षकों के सत्यापन में टीईटी प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। मगर एक शिक्षिका ने सीडीओ के सामने प्रवेश पत्र एवं अन्य अभिलेख प्रस्तुत किए थे। इसलिए शिक्षिका के प्रमाणपत्रों को दोबारा सत्यापन कराने के लिए भेजा गया है।

एका ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर नगरिया में तैनात शिक्षिका निशा कुमारी, मदनपुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मढ़वा में तैनात शिक्षक कपिल कुमार (निवासी अलीगढ़), जसराना के प्राथमिक विद्यालय सेवापुर में तैनात शिक्षक सतेंद्र कुमार, जसराना ब्लाक के प्रावि दारापुर मिलावली में तैनात शिक्षक जितेंद्र कुमार।

मृतक आश्रितों के रूप में जिले में नौकरी करने वाले शिक्षकों के अभिलेखों एवं नियुक्त प्रक्रिया की जांच कराई जाए तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है। इनके अभिलेखों से लेकर नियुक्ति प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा होने की आंशका है।


जो शिक्षक फर्जीवाड़े के कारण बर्खास्त हुए हैं। उनकी नियुक्तियां अखिलेश सरकार में हुई थी। अलीगढ़ जिले निवासी कपिल कुमार ने 29 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जून 2015 में फिरोजाबाद जिले में नौकरी हासिल की थी। उन्हें मदनपुर ब्लाक का उच्च प्राथमिक विद्यालय मढ़वा विद्यालय मिला था। प्रावि गणेश नगरिया में तैनात निशा कुमारी, जसराना के प्राथमिक विद्यालय सेवापुर में तैनात सतेंद्र कुमार और प्रावि दारापुर मिलावली में तैनात शिक्षक जितेंद्र कुमार की नियुक्ति 15 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत हुई थी। इन्हें जुलाई 2016 में तैनाती मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed