{"_id":"5bc0b3debdec22694123bded","slug":"51539355614-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में तीन स्थानों पर जलेगा रावण का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में तीन स्थानों पर जलेगा रावण का पुतला
Updated Fri, 12 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। शहर में इस बार दशहरा की व्यवस्थाएं 19 मजिस्ट्रेट संभालेंगे। मथुरा महानगर में सात मजिस्ट्रेटों को यह दायित्व सौंपा जा रहा है, जबकि ग्रामीण अंचल के लिए 12 मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। ग्रामीण अंचल में एसडीएम प्रभारी रहेंगे। विजय दशमी का पर्व दशहरा इस बार 19 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
इस दिन रावण वध लीला के साथ रावण का दहन होगा। प्रमुख रूप से जनपद में यह आयोजन 19 स्थानों पर होगा। इसके लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मथुरा महानगर क्षेत्र में तीन स्थानों पर दशहरा मेला होता है। इसमें प्रमुख रूप से महाविद्या स्थित रामलीला मैदान पर भव्य आयोजन किया जाता है। इसके अलावा सदर और कृष्णा नगर में भी रावण दहन किया जाता है।
उपरोक्त मेला स्थलों को जिला प्रशासन ने तीन सेक्टरों में बांट दिया है। यहां 7 मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं। इनके अलावा ग्रामीण अंचल में गोवर्धन, राधाकुंड, छाता, कोसीकलां, शेरगढ़, मांट, टैंटीगांव, राया, फरह, सौंख आदि कस्बा क्षेत्रों में भी भगवान श्रीराम की लाला का आयोजन होता है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर विजय दशमी को रावण दहन होगा। राया में यह आयोजन दो दिवसीय है। नवमी और दशमी को यहां भव्य मेला लगता है। कोसीकलां में भी इसके अगले दिन प्रख्यात भरत मिलाप लीला आयोजित होती है। इन सभी स्थानों को संबंधित तहसीलों के एसडीएम को प्रभारी बनाते हुए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।