फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खाली रह गईं वेटरनेरी डिप्लोमा कार्सेज की अधिकांश सीटें

खाली रह गईं वेटरनेरी डिप्लोमा कार्सेज की अधिकांश सीटें

Wed, 01 Aug 2018 10:58 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खाली रह गईं वेटरनेरी डिप्लोमा कार्सेज की अधिकांश सीटें
मथुरा। उत्तर प्रदेश वेटरनेरी विश्वविद्यालय के डिप्लोमा कोर्सेज में भी सीटें खाली रह गई हैं। दो डिप्लोमा प्रोग्राम की 120 सीटों पर मात्र 45 एडमिशन ही हुए हैं। यही स्थिति कालेज ऑफ बायोटेक के बीएससी प्रोग्राम की भी है।
विज्ञापन


वेटरनेरी विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित डिप्लोमा इन वेटरनेरी फार्मेसी और डिप्लोमा इन लाइव स्टॉक एक्सटेंशन के लिए 60-60 सीटें निर्धारित हैं। दोनों ही डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए विवि की प्रवेश परीक्षा में इस बार सिर्फ 59 छात्र ही पास हुए थे।
विज्ञापन


काउंसलिंग दौरान सिर्फ 45 ने ही एडमिशन लिया है। इसमें 27 छात्र-छात्राओं ने डिप्लोमा इन वेटरनेरी फार्मेसी और 18 छात्र-छात्राओं ने डिप्लोमा इन लाइव स्टॉक एक्सटेंशन में एडमिशन लिया है। इस स्थिति में इन दोनों ही डिप्लोमा प्रोग्राम के अंतर्गत बाकी सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उक्त डिप्लोमा धारकों के लिए पशुपालन विभाग के नियुक्ति एक्ट में संशोधन न किए जाने के कारण छात्रों का रुझान इन डिप्लोमा प्रोग्राम से कम हो गया है। हालांकि फरवरी माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसमें संशोधन की घोषणा भी की थी, लेकिन अमल अब तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed