{"_id":"5b4a0ea24f1c1b3c748b4a86","slug":"51531580066-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोटेक में एमएससी नहीं कराएगी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोटेक में एमएससी नहीं कराएगी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी
Updated Sat, 14 Jul 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में इस साल कालेज ऑफ बायोटेक में एमएससी के लिए एडमिशन नहीं होंगे। विश्वविद्यालय ने एमएससी बायोटेक से हाथ खींच लिए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार की बेरुखी के चलते वेटरनेरी विवि का सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत संचालित कालेज ऑफ बायोटेक दम तोड़ रहा है। सेल्फ फाइनेंस में यहां छात्रों का रुझान नहीं बन पा रहा है। इस साल भी बीएससी बायोटेक में 45 सीट में से सिर्फ 11 पर ही एडमिशन हुए हैं, जबकि बीएससी इंडस्ट्रियल माइक्रो बायोलॉजी में 15 सीटों पर सिर्फ 4 एडमिशन हुए हैं। यह स्थिति पिछले कई सालों से बनी हुई है। इस स्थिति में विश्वविद्यालय ने कालेज ऑफ बायोटेक में एमएससी कोर्सेज को बंद कर दिया है। इस साल इसमें एडमिशन नहीं लिए हैं।
कालेज डीन डॉ. राजेश निगम ने बताया कि विवि पर संसाधनों का अभाव है। सरकार ने कालेज ऑफ बायोटेक के लिए पद स्वीकृत ही नहीं किए हैं। खुद के संसाधनों से अब फिलहाल एमएससी का संचालन संभव नहीं हो रहा था। इसीलिए इस बार एडमिशन प्रक्रिया नहीं शुरू की गई।