फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ककरारा में जमीन के विवाद में पथराव और फायरिंग

ककरारा में जमीन के विवाद में पथराव और फायरिंग

Wed, 11 Jul 2018 11:25 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
ककरारा में जमीन के विवाद में  पथराव और फायरिंग
फिरोजाबाद/खैरगढ़। थाना खैरगढ़ के गांव ककरारा में जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच मारपीट और पथराव के बाद फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और बारह घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


थाना खैरगढ़ के ग्राम ककरारा निवासी बस्तीराम बघेल और नरेशचंद्र यादव पक्ष में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को जमीन कब्जाते हुए एक पक्ष ने करते हुए फसल उजाड़ने का प्रयास किया। इससे दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि लाठी डंडे चलने के साथ एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव होते ही चीखपुकार मच गई। एक पक्ष ने हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। करीब आधा दर्जन फायर किए गए। फायरिंग से गांव में गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


इधर मारपीट एवं पथराव की सूचना किसी ने खैरगढ़ पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्षों के एक दर्जन घायलों का उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायलों में एक पक्ष के छविराम पुत्र विजय सिंह अरविंद, सत्यवीर, सत्यप्रकाश पुत्रगण बस्तीराम व अशोक पुत्र मौजीराम बघेल और दूसरे पक्ष से प्रमोद कुमार पुत्र मोहर सिंह, नरेश पुत्र महाराज सिंह, पुष्पेंद्र, सुनील एवं संदीप पुत्रगण नरेंशचंद्र, सुरेशचंद्र एवं रुकमपाल पुत्रगण महाराज सिंह घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए हैं। थानाध्यक्ष खैर गढ़ ने कहा ककरारा में भूमि के विवाद को लेकर मारपीट एवं पथराव हुआ था। जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed