{"_id":"5b4611a54f1c1b92468b5d93","slug":"51531318693-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा का आगामी सत्र तार्किक होगा : ह्रदयनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा का आगामी सत्र तार्किक होगा : ह्रदयनारायण
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने कहा है कि विधानसभा में चलने वाले सत्र के समय का सदुपयोग होना चाहिए। बहस एवं शोर शराबे के बजाय बहस तार्किक होने के साथ जनता की बात प्राथमिकता से रखी जाए। सवाल एवं टिप्पणी तथ्यपरक होनी चाहिए। हमें खुशी है कि सवा वर्ष के विधानसभा के कार्यकाल में सत्र काफी अच्छे ढंग से संचालित हुआ।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ह्रदयनारायण दीक्षित ने विधानसभा में नए प्रयोग गिनाते हुए कहा पहली बार चुन कर आए विधायकों को प्रशिक्षण दिलाया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन आईं। दलीय भेदभाव भुलाकर सभी विधायकों को बुलाया। जीएसटी लागू करने से पूर्व कार्यशाला की। विधानसभा लाइब्रेरी की साढ़े तीन लाख किताबों का डिजिटलाइजेशन किया। संसदीय दीपिका नाम से पत्रिका निकाली गई जो तीन माह में एक बार प्रकाशित होती थी अब वो प्रतिमाह प्रकाशित हो रही है।
विधानसभा के पिछले दिनों हुए सत्रों में प्रश्न साधारण और तार्किक हुए। एक दो दिन की बाधाओं को छोड़ दें तो सत्र अच्छे ढंग से चला। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में उम्मीद है कि विधायक शालीनता का परिचय देंगे। सवाल एवं जवाब तार्किक होंगे। बहस भी गुणवत्तापरक होगी। भरोसा है कि सभी दल इसे आगे भी कायम रखेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, विधायक मनीष असीजा, डा.मुकेश वर्मा, श्याम सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा अध्यक्ष ह्रदयनारायण दीक्षित का भाजपाइयों ने जोशीला स्वागत किया। नगर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डा.मुकेश वर्मा, जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कंहैया लाल गुप्ता, वरिष्ठ नेता आनंद अग्रवाल, लोकसभा पालक अश्वनी भारद्वाज, बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप, शिव मोहन श्रोतीय, डा. लक्ष्मी नरायन यादव, भाजपा नेता श्याम सिंह यादव, पवन दीक्षित, भगवान दास शंखवार, सुरेंद्र राठौर, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।