{"_id":"5b351c364f1c1bc96b8b8ae9","slug":"51530207286-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई प्रांतों की संस्कृति से महका रंग मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई प्रांतों की संस्कृति से महका रंग मंच
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। रमणरेती मार्ग स्थित वृंदावन शोध संस्थान में आयोजित रंगोत्सव 2018 में तीसरे दिन गुरुवार को देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति मंच पर एक साथ दिखी। एक के बाद एक प्रस्तुति से कलाकारों ने समा बांध दिया।
गुरुवार को ध्रुपद डांस अकादमी के कलाकार अंचना दीक्षित ने कथक, विनीता वेणु ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा हरजाना सैयद, हेमलता नाथ, काजल, महक मित्तल, लक्ष्मी प्रिया, शिवानी सुदर्शन, कनिका शिवकुमारी, अर्पिता, करुषी, आराध्या वार्ष्णेय, कीर्ति वार्ष्णेय ने भी विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा नाट्य प्रतियोगिता में स्टैपको सोसायटी फॉर एजूकेशन एंड कल्चर हिमाचल प्रदेश के कलाकारों ने दु:ख-दरिया नाटक की भावभीन प्रस्तुति दी।
कोलकाता से आए कलाकारों ने मीता घोस के निर्देशन में रविंद्रनाथ टैगोर की एक कृति पर चड़ालिमा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इससे पूर्व तीसरे दिन का शुभारंभ स्वामी गोविंदानंद तीर्थ, राजेंद्र महाराज और बिंदू सराफ ने ठाकुर बांकेबिहारी के चित्रपट के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विनय गोस्वामी, प्रदीप बनर्जी, सुधीर शुक्ला, पद्मश्री कृष्णा चित्रकार, कार्तिकेय गोस्वामी, बिहारीलाल वशिष्ठ, प्रवीण गर्ग, हरिओम सिंह, मुकुल गौतम, नरेश अग्रवाल, राकेश गर्ग, सतीश नारायण दीक्षित उपस्थित रहे।